फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two died in a road accident

Udham Singh Nagar News: पुलिया से टकराकर खंती में गिरी बाइक, जीजा-साले की मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two died in a road accident
नानकमत्ता। दीपावली मेला देखकर देर रात बाइक से घर लौट रहे जीजा सालों की बाइक पुलिया से टकराकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार जीजा और दो साले रात भर खंती में ही पड़े रहे। उन्होंने खंती से कई बार सहायता के लिए आवाज लगाई लेकिन जंगल का मार्ग होने के कारण किसी ने उनकी मदद की गुहार नहीं सुनी। सवेरे को सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खंती में पड़े तीनों लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। खंती से बाहर निकलने तक जीजा और एक साले की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम रनसाली निवासी जसविंदर सिंह (25) पुत्र मनजीत सिंह अपने छोटे भाई हरपिंदर सिंह (20) और राजस्थान के जिला भरतपुर थाना गोपालगढ़ ग्राम चंदुपुरा निवासी अपने जीजा रिंकू सिंह (22) पुत्र सज्जन सिंह के साथ बुधवार को दीपावली मेला देखने नानकमत्ता आया था। देर रात दीपावली मेला देखकर तीनों बाइक से घर जा रहे थे। सरौंजा मार्ग पर ध्यानपुर जंगल में उनकी बाइक पुलिया से टकराकर खंती में जा गिरी।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे जंगल में घास काटने गई महिलाओं ने खंती में बाइक और तीन युवकों को देख ग्राम प्रधान समर सिंह को जानकारी दी। प्रधान की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण जोशी ने ग्रामीणों की मदद से खंती में पड़ी बाइक और तीनों लोगों को बाहर निकाला। तब तक जसविंदर सिंह और रिंकू सिंह की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल हरपिंदर सिंह को इलाज के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भिजवाया। सीओ वीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पुत्री के जन्म पर ससुराल आया था रिंकू सिंह
नानकमत्ता। रिंकू सिंह का रनसाली निवासी मनजीत सिंह की पुत्री जसप्रीत कौर से पिछले वर्ष ही विवाह हुआ था। उसकी गर्भवती पत्नी मायके आई हुई थी। पुत्री के जन्म होने पर लगभग एक माह पूर्व रिंकू सिंह ससुराल आया था। दीपावली मेले के बाद वह अपनी पत्नी और पुत्री को लेकर राजस्थान लौटने वाला था। संवाद
हादसा दो
गश खाकर गिरा ठेका कर्मी, मौत

रुद्रपुर। भूतबंगला निवासी सुनील (25) नगर निगम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका लेने वाली कंपनी में कार्यरत था। बृहस्पतिवार शाम वह कूड़ा गाड़ी में कचरा भरवाकर फाजलपुर महरौला स्थित सीएनजी प्लांट पर छोड़ने गया था। इस दौरान वाहन से उतरने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि सुनील डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी में हेल्पर था। प्रथम दृष्टया हार्टअटैक को मौत की वजह माना जा रहा है। संवाद
हादसा तीन

पिकअप की चपेट में आकर अधेड़ की जान गई, शिनाख्त नहीं
किच्छा। हल्द्वानी बाईपास रोड पर काली मंदिर से आगे बुधवार रात हल्द्वानी की तरफ आ रही पिकअप ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष है। उसके दाहिने हाथ पर हनुमान जी का टैटू बना है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी रखवा दिया। संवाद

हादसा चार
घर में मृत मिला ई रिक्शा चालक, तीन दिन से कमरे में था बंद
दिनेशपुर। संदिग्ध हालात में एक ई-रिक्शा चालक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस ने तीन दिन से बंद दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कालीनगर निवासी ई -रिक्शा चालक अजीत दास (48) अपने मकान में मां के साथ रहता था, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे दिल्ली में रहते है। कुछ दिन पहले उसकी मां भी बेटी के घर चली गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव का एक व्यक्ति उससे मिलने पहुंचा था। मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर से टीवी चलने की आवाज आ रही थी। उसने अजीत को कई बार आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहां पहुंचे लोगों ने बताया कि घर का दरवाजा तीन दिन से बंद है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर देखा तो अजीत बिस्तर पर मृत पड़ा था। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मकान का दरवाजा भीतर से बंद था। मृतक को उक्त रक्तचाप की शिकायत थी। ऐसे में प्रथम दृष्टया यह स्वभाविक मौत का मामला प्रतीत होता है।
---------------
हादसा पांच
आग से झुलसी महिला की मौत, दुकानदार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

किच्छा। नई सुनैहरी के एक घर में सिलिंडर से लगी आग में घायल हुए चार लोगों में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

नई सुनेहरी के एक घर में पांच नवंबर को हुए अग्निकांड में राजू, प्रेमवती, राजो और प्रेमपाल झुलस गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। बुधवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राजो की मौत हो गई। उसके पुत्र सुनील ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कहा कि उसके घर की पिछली गली में छेदा लाल की किराने की दुकान है। उसने आरोप लगाया कि छेदा लाल अवैध तरीके से छोटे सिलेंडर में गैस भरकर बेचता है। पांच नवंबर को उसकी मां राजो छेदा लाल की दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान छेदा लाल का रिश्तेदार राजू और उसकी पत्नी गैस भरने लगे कि अचानक सिलिंडर में आग लग गई। इससे उसकी मां सहित चार लोग झुलस गए। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मां ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छेदा लाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed