{"_id":"603007c38ebc3ee97c56fb16","slug":"two-died-in-a-road-accident-bazpur-news-hld4154081185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, डंपर ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, डंपर ने रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन
फोटो मृतक रोहित की फाइल फोटो
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नीलगाय से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार तीन लोगों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में किशोर सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर जा रहे थे। घटना का कारण बनी नील गाय की भी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों के तेवर देख आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई हालांकि काफी समझाने पर ग्रामीण शव उठाने को राजी हो गए।
बाजपुर के गांव रतनपुरा निवासी अमन (22) पुत्र चंद्रपाल, रोहित (15) पुत्र ओम और विनोद (24) पुत्र कोमल सिंह शुक्रवार को बाइक से रामनगर स्थित गर्जिया माता के मंदिर जा रहे थे। धौलपुरी मार्ग स्थित बांके बिहारी स्टोन क्रशर के पास उनकी बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई और बाइक नील गाय से टकरा गई। बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े, तभी सामने से आ रहे उपखनिज से भरे डंपर ने उनको कुचल दिया। हादसे में अमन और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल विनोद को सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने लोगों को समझाने की कोशिश की। गुस्साए लोगों की पुलिस से झड़प भी हो गई। ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि आरोपी चालक और डंपर को पकड़े जाने पर ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। डंपर में उपखनिज भरा था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। उधर, गर्जिया मंदिर के लिए गांव से एक वाहन में सवार होकर कुछ और ग्रामीण भी गए थे, जो हादसे की जानकारी मिलने पर लौट आए।
दस माह पूर्व हुई थी अमन की शादी
बाजपुर। मृतक अमन के पिता चंद्रपाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में उन्होंने अपने बेटे अमन की शादी कराई थी। अमन पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। अमन की मौत की खबर मिलते ही उसकी माता अनीता और पत्नी क्रांति बेसुध हो गईं। (संवाद)
विज्ञापन
कक्षा छह का छात्र था रोहित
बाजपुर। मृतक रोहित के फुफेरे भाई सतीश कुमार ने बताया कि रोहित गांव रतनपुरा स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह का विद्यार्थी था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता सीमा देवी बेहोश हो गई। परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि रोहित साथियों के साथ गर्जिया मंदिर और हनुमान धाम जाने के लिए घर से निकला था। उन्हें नहीं मालूम था कि भगवान के दर्शन करने जा रहे युवकों के साथ ऐसी दर्दनाक घटना हो जाएगी।
पूरा गांव शोक में डूबा
बाजपुर। गांव रतनपुरा निवासी अमन और रोहित की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। दोनों के शवों के चीथड़े देखकर मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है।

फोटो मृतक अमन की फाइल फोटो- फोटो : BAZPUR