{"_id":"658335f4e8c50c7a94061944","slug":"two-clinics-sealed-without-registration-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-6663-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जाफरपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जाफरपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो क्लीनिक सील
Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
जाफरपुर में ओम क्लिनिक को सील करती स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम। स्रोत प्रशासन
गदरपुर/ दिनेशपुर। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिकों को सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में संचालित दूसरे क्लीनिक संचालकों में खलबली मची रही।
बुधवार को स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ग्राम जाफरपुर पहुंची। टीम ने ओम क्लीनिक और कंचन क्लीनिक पर छापा मारकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। क्लीनिकों में मरीजों को देखने के लिए बेड आदि भी लगाए गए थे। लेकिन वहां कोई भी प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला। दोनों क्लीनिक पर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी दवाइयां रखी हुई थी। जिनके बारे में क्लीनिक संचालक दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। सीएचसी के डॉ संजीव सरना ने बताया कि जांच रिपोर्ट को सीएमओ कार्यालय भेज दिया गया है। क्लीनिक संचालकों को नोटिस भी जारी किया जाएगा। टीम में नायब तहसीलदार रुद्रपुर सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद रिजवान शामिल थे। संवाद