फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two caught with leopard's skin

कोसी नदी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two caught with leopard's skin
खटीमा के नौसर में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाती वन विभाग की टीम। - फोटो : KHATIMA
कोसी नदी क्षेत्र में मादा तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रामजीवनपुर के कुछ लोग खेतों में काम करने जा रहे थे। इस दौरान कोसी नदी के पास उन्होंने तेंदुए को घूमते देखा। रामजीवनपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन से क्षेत्र में एक मादा तेेंदुए के साथ दो शावकों के देखे जाने की चर्चा थी।
बुधवार सुबह लोगों ने उन्हें देखा भी है। इससे कोसी नदी में काम कर रहे श्रमिकों को भी खतरा है। मुकुंदपुर निवासी सोनी सिंह ने बताया कि कोसी नदी के दूसरी ओर तेंदुआ कई कुत्तों को भी अपना निवाला बना चुका है। बन्नाखेड़ा रेंज के रेंजर लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया का कहना है कि करीब दो माह से एक मादा तेंदुआ शावकों के साथ गन्ने के खेतों में घूम रहा है लेकिन अभी तक उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। तेंदुए से बचाव के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

चंदेली और नौसर में तेेंदुए की चहलकदमी से दहशत बरकरार
खटीमा। टेड़ाघाट जंगल से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की धमक बरकरार है। वन विभाग की टीम की ओर से सुरक्षा संबंधी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। वन विभाग की टीम दिन-रात गश्त पर है और संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि गश्त के अलावा संदिग्ध स्थानों पर कैमरे और पिंजरे लगाए जा चुके हैं। इधर पुरनापुर और चंदेली ग्राम के बीच में कविंद्र सिंह मल्ली ने तेेेंदुए की चहलकदमी की जानकारी दी है। भाजपा वरिष्ठ नेता बल्देव सिंह बिल्ला एवं राजीव राणा, रोशन सिंह ने कहा कि वन विभाग के प्रयास के बाद भी समय-समय पर तेंदुआ दिखने से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed