{"_id":"60f1d1038ebc3ecccc290a18","slug":"two-brothers-killed-in-a-accident-khatima-news-hld4314175185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट ने बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट ने बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मनोज परिवार का इकलौता चिराग था।
बृहस्पतिवार को नौगवांठग्गु निवासी मनोज सिंह राणा (26) पुत्र देवेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई सुसैन सिंह राणा (22) पुत्र धरम सिंह के साथ अपनी बहन के घर भड़ाभुड़िया में धान के खेत में दवा डालने गए थे। देर रात वे बाइक से घर लौट रहे थे। बानूसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर केसी पंत ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। परिजन दोनों को लेकर वापस नागरिक अस्पताल आए। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार को एसआई पंकज सिंह मेहर ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मनोज अपने घर का इकलौता चिराग था। वह अपने पीछे पत्नी और दो वर्षीय बेटी अनन्या को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक सुसैन का एक भाई और दो बहनें हैं।