फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two brothers accused of cow slaughter arrested in police encounter in Kichha

Udham Singh Nagar News: किच्छा में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two brothers accused of cow slaughter arrested in police encounter in Kichha
किच्छा/रुद्रपुर। चार दिन पहले किच्छा की बंगाली काॅलोनी में गोकशी में शामिल दो सगे भाईयों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तस्करों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें पैर पर गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बंगाली काॅलोनी के पास नई काॅलोनी में कुछ युवकों को देखकर कट्टे में मांस भर रहे तस्कर फरार हो गए थे। गोकशी की सूचना पर बंगाली काॅलोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कट्टों में भरा डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। लोगों ने धर्म विशेष के लोगों की दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। पुलिस के साथ भारी संख्या में पीएसी लगाई गई थी व मामला किसी तरह शांत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार की रात बताया कि पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर घटना में लिप्त कफील, उसके भाई अजीम और मोनिश को चिन्ह्ति किया था।
सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि किच्छा में पिपलिया मोड़ के पास कफील और अजीम गोवंशीय पशु काे काटने ले जा रहे हैं। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, एसएचओ धीरेंद्र कुमार के साथ पुलभट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों तस्करों ने पिपलिया मोड़ से गोला नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर गोवंशीय पशु को बांधा था। वे पशु काटने की की तैयारी में थे कि वहां टीम पहुंच गई।

दोनों तस्करों ने तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की फायरिंग में कफील और अजीम के पैरों में गोली लग गई।
दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया कि गोकशी में लिप्त तीसरे तस्कर मोनिश की तलाश की जा रही है। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed