{"_id":"685707300fb1f00f580639b1","slug":"two-bike-riders-died-in-a-road-accident-on-haldwani-state-highway-bazpur-news-c-8-1-hld1031-586129-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Sun, 22 Jun 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।
शनिवार देर रात दस हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की मौत होने की सूचना पर एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान यूपी के मसवासी रामपुर निवासी उवेश और उसके साथी जाबिर निवासी यूपी के गांव सुकली मीरगंज बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिए हैं। इधर सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताते हैं कि बाइक पर सवार होकर दोनों युवक हल्द्वानी के बनभूलपुरा जा रहे थे।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि मौके से टूटा हेलमेट भी मिला है। घटना कैसे हुई इसके लिए सीसीटीवी को खंगाला जाएगा। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।