फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested in Kashipur for the murder of 18-year-old Kanti

कांति हत्याकांड: दुष्कर्म की कोशिश के विरोध में हुई थी काशीपुर में युवती की हत्या, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 01:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 24 Aug 2026 01:35 PM IST
सार

काशीपुर की कांति झा ने डंपर चालक और उसके सहयोगी से लिफ्ट मांगी थी। आरोपियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर लोहे के हुक से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two arrested in Kashipur for the murder of 18-year-old Kanti
कांति हत्याकांड का खुलास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में कांति झा के ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा हो गया। युवती ने अभियुक्तों से लिफ्ट मांगी थी। डंपर चालक और उसका सहयोगी उसे अपने साथ ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध के दौरान युवती की सिर पर लोहे के हुक से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
सोमवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि काशीपुर निवासी कांति झा (19) का शव बीती 20 अगस्त की सुबह ग्राम धनौरी में सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। प्रतापपुर चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी की तहरीर पर कोतवाली में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने घर से घटनास्थल तक के संभावित रास्तों पर लगे करीब 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से एक डंपर पर शक हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद मृतका और संदिग्धों के मोबाइल की सीडीआर व लोकेशन खंगाली गई। जांच में डंपर चालक की भूमिका सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने थाना आईटीआई निवासी राजू और धनौरी पट्टी लक्ष्मीपुर कोतवाली काशीपुर निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवती को उन्होंने डंपर में बैठाया था। एकांत स्थान पर राजू ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर उसने लोहे के हुक से युवती के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों शव सड़क किनारे फेंककर क्रशर की ओर चले गए। उनकी निशानदेही पर डंपर से घटना में प्रयुक्त हुक और एक बैग बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो। पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। - अजय गणपति, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed