फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested from udham singh nagar for providing documents to terrorists in Jammu and Kashmir

Rudrapur: नार्को आतंकी माड्यूल के उत्तराखंड कनेक्शन का खुलासा, रुद्रपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 04:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Oct 2023 04:42 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को दस्तवेज उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ और पुलिस संयुक्त ऑपरेशन चलाकर उधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two arrested from udham singh nagar for providing documents to terrorists in Jammu and Kashmir
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के नार्को आतंकी माड्यूल का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है। जम्मू कश्मीर में पकड़े गए नार्को आतंकी माड्यूल के कुख्यात आतंकियों के नेटवर्क में शामिल दो आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने ही नार्को आतंकी माड्यूल के आतंकियों को फर्जी नंबर प्लेट, आईडी और कागजात उपलब्ध कराए थे। इनके कब्जे से एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में नकली कागजात, मोहरें और इन्हें बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि 30 सितंबर को जम्मू कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में करोड़ों रुपये की 34 किलोग्राम कोकीन के साथ दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी उत्तरी कश्मीर से कोकीन को पंजाब ला रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला कि जब्त कोकीन सीमा पार से लाई जा रही थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फर्जी कागजात और फर्जी वाहन के नंबर प्लेटों का इस्तेमाल किया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी के पंजाब स्थित घर से 38 फर्जी नंबर प्लेट, कई फर्जी पंजीकरण प्रमाणपत्र, नकली पासपोर्ट, 5.30 करोड़ रुपये नकद और एक अवैध रिवाल्वर बरामद की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि यह फर्जी कागजात और नंबर प्लेट उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बनाए गए थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: सहारनपुर जेल में बंद रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की मौत, पीछे छूट गए कई सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ से इनपुट साझा किया था। इसके बाद उन्होंने गहन जांच करने के लिए एसटीएफ की कुमायूं इकाई को निर्देश दिए थे। सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया। 20 दिनों की जांच में नार्को आतंकी माड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को चिह्नित किया गया। जिसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त ऑप्रेशन ऊधमसिंह नगर में चलाया गया। आरोपियों के संभावित कई ठिकानों पर दो दिन तक छापा मारा गया और रुद्रपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में फर्जी कागजात, मोहरें, उनको बनाने के उपकरणों बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान कृष्ण पाल और दीपचंद निवासी पैपुरा तहसील बिलासपुर जिला रामपुर के रूप में हुई है।

जम्मू में पकड़े गए आतंकियों के संपर्क में कई सालों से थे दोनों
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह दोनों पिछले काफी समय से जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकियों के संपर्क में थे। वह फर्जी कागजात और नंबर प्लेट आदि का धंधा कई वर्षों से कर रहे हैंं। दोनों आरोपी विगत एक साल से रुद्रपुर में यह धंधा चला रहे थे। इसके लिए उन्होंने किराए पर दुकान ली थी। दुकान वह प्रिंटिंग प्रेस के नाम से चलाते थे। इसकी आड़ में फर्जी दस्तावेज, नंबर प्लेट और अन्य कागजात तैयार करते थे।

अन्य आतंकी संगठनों से कनेक्शन तलाश रही एसटीएफ
रुद्रपुर से पकड़े गए दोनों आरोपियों के सीमा पार या जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन से भी तार जुड़े होने की आशंका है। एसटीएफ इसकी जांच में जुट गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की ओर से बनाए गए फर्जी कागजात गैर कानूनी रूप से कहां-कहां इस्तेमाल किए गए हैं इसकी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनका संपर्क सीधे आतंकी माड्यूल से था या किसी के माध्यम से वह आतंकियों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed