{"_id":"5801311c4f1c1bc67b290d9a","slug":"two-and-a-half-hectares-of-forest-encroachment-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने ढाई हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने ढाई हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाराकोली रेंज की वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान तैनात फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने गोठा गांव में वन विभाग की ढाई हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाकर जमीन को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान टीम ने जमीन पर अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाई गई कच्ची झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। गन्ने की फसल को कु चलकर नष्ट कर दिया। खेतोें में पकी धान की फसल पर भी अपना कब्जा कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग करने की धारा में चालान कर दिया।
बाराकोली वन क्षेत्र में गोठा गांव के वन प्लांट संख्या 89 में करीब ढाई हेक्टेयर भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद भी चल रहा था। एक पक्ष पिछले तीन माह से रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहा है। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने विभाग को विवादित वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के वन विभाग को निर्देश दिए थे। सप्ताह भर पहले उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला ने सीआरपीसी की धारा 145 के तहत पुलिस को वन भूमि पर अवैध रूप काबिज लोगों को हटाकर जमीन कुर्क करने आदेश जारी किए थे।
शुक्रवार को वन विभाग के उपखंड अधिकारी आनंद चंद आर्य के नेतृत्व में वन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने प्लाट पर पहुंचकर करीब आधा दर्जन कच्ची झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। अवैध कब्जा करने वाले परिवारों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। इस पर पुलिस ने गांव के रामप्रीत पुत्र भिखारी प्रसाद व विनीत कुमार पुत्र दिलीप कुमार को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग की धारा 151 के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
टीम ने करीब तीन एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।
धान की फसल पर कब्जा ले लिया। एसडीओ आर्य ने बताया कि सात साल से जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा था। चारों तरफ से खाई खुदवाकर जमीन कब्जे में ले ली है और तारवाड़ करा दी गई है। कहा कि किसी हाल में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार राधेश्याम राणा, कोतवाल बीएस भाकुनी, रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी, बाराकोली रेंजर शंकर सिंह नेगी, किशनपुर के लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया आदि थे।
रंसाली के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद चारों तरफ खाई खोदी और उसके बाद जमीन पर प्लांटेशन किया गया। बताया कि खाली प्लाट में जामुन, सिरस व लिप्टिस आदि प्रजाति के पौधे रोपकर तारवाड़ कर दी है। ब्यूरो
। वन विभाग की ढाई हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन के साथ ही पुलिस और वन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा। कोतवाल बीएस भाकुनी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के दौरान बाराकोली, रंसाली व किशनपुर रेंज के रेंजर और वन दरोगा व आरक्षियों समेत भारी तादाद में कर्मचारी तैनात किए गए थे। ब्यूरो