{"_id":"65b962d317c75e109f0e17b4","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-goods-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-102221-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 31 Jan 2024 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पाड़ागांव चौराहे पर 27 जनवरी को राजीव नेटवर्क दुकान का ताला तोड़कर चोर सामान ले गए थे। दुकान स्वामी राजीव मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में राजीव के अनुसार 27 जनवरी की रात में दुकान के ताले तोड़कर मोबाइल नये और पुराने, दो एन्ड्राॅयड मोबाइल, 12 हजार रुपये आदि चोरी हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दिनेशपुर निवासी इंद्रजीत राय और इंद्रजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन