फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tuktuk driver was given intoxicating tea and thrown into a sugarcane field in Kichha

Kichha: नशीली चाय पिलाकर चालक को किया बेहोश, लूटी नगदी और फेंक दिया गन्ने के खेत में...एक महीने बाद केस दर्ज

Tue, 28 Nov 2023 04:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Nov 2023 04:28 PM IST
सार

किच्छा में टुकटुक चालक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लुटेरों ने टांडा के निकट गन्ने के खेत में फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में घटना के एक महीने बाद केस दर्ज किया गया है। घटना 26 अक्तूबर रात की है। 
 

विज्ञापन
Tuktuk driver was given intoxicating tea and thrown into a sugarcane field in Kichha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टुकटुक चालक को महाराजपुर गेट पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लुटेरों ने टांडा के निकट गन्ने के खेत में फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में घटना के एक महीने बाद केस दर्ज किया गया है। घटना 26 अक्तूबर रात की है। 

विज्ञापन


अरविंद पुत्र राम सहाय निवासी कृष्णा कॉलोनी वार्ड- 2 थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर अपने टुकटुक पर रोडवेज बस अड्डे के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। बताया गया कि दो व्यक्तियों के मकान का सामान शिफ्ट करने की बात कह महाराजपुर के लिए चल दिया। रास्ते में महाराजपुर मोड़ पर इन दोनों व्यक्तियों ने अरविंद को चाय पिलाई। 

विज्ञापन


इससे वह बेहोश हो गया। 27 अक्तूबर की सुबह जब उसे होश आया तो नानक पुरी टांडा गुरुद्वारे के पास एक गन्ने के खेत में था। लुटेरे टुकटुक, फोन और जेब में रखे 2000 रुपये ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed