फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Truck crushed two bike riders in Dineshpur

दिनेशपुर में बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed two bike riders in Dineshpur
दिनेशपुर/रुद्रपुर। बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दिनेशपुर पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात करीब 10 बजे दो बाइक सवार युवक रुद्रपुर से दिनेशपुर की ओर जा रहे थे। थाना दिनेशपुर के जयनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और दोनों ट्रक के पहियों में फंसकर काफी दूर तक घसीटते चले गए। बुरी तरह से कुचलने के चलते युवकों के शव क्षत विक्षत हो गए। हाथ और पैर कट कर अलग हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आसपास के लोगों से पुलिस ने दोनों की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन दोनों के बारे में विशेष पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक संख्या यूके 06 बीसी 5173 नवीन सिंह पुत्र दीवान सिंह के नाम पर पंजीकृत है। वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक पर नवीन बिष्ट पुत्र दीवान और दिलीप पुत्र राम सिंह सवार थे, जिनकी दुर्घटना में मृत्यु हुई हैं। दोनों युवक अल्मोड़ा जिले के गांव डुंगरा भनौली के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed