{"_id":"5762b1254f1c1b966d11b8dd","slug":"truck-collides-with-school-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की दीवार से टकराया ट्रक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की दीवार से टकराया ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की दीवार से टकराया ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खनन से भरा दस टायरा ट्रक बिजली पोल से टकराकर राउमा विद्यालय की दीवार पर जाकर पलट गया। जिससे स्कूल की दीवार और शौचालय का टैंक ध्वस्त हो गया। ट्रक की चपेट में आकर दो दुकानें, टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गये। बिजली पोल टूटने से गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
बृहस्पतिवार सुबह खनन लेकर आ रहा दस टायरा ट्रक गांव रहेटा में एक बिजली पोल को तोड़ता हुआ स्कूल की दीवार पर जाकर पलट गया। इस दौरान चालक और हेल्पर कूद कर भाग गये।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक सबसे पहले बिजली पोल से टकराकर विजेंद्र शर्मा की दुकानों में घुसा उसके बाद ओमप्रकाश की दुकानों के शटर तोड़ता हुआ स्कूल की दीवार पर पलट गया।
विज्ञापन
एक दुकान में परचून का सामान भरा जो तहस नहस हो गया। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विद्यालय के शिक्षक डीआर बाराकोटी ने प्रधानाचार्य की तरफ से पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर दी है। आरोप है कि ओवर लोड खनन से भरे ट्रक का चालक सो रहा था और ट्रक को हेल्पर चला रहा था।