फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trinath Visvas Arrested in Fraud

फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Trinath Visvas Arrested in Fraud
रुद्रपुर/पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)। हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पंतनगर थाने में केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा छोड़कर आप का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन

ग्राम विजयनगर, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनवाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बना था। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद सात अक्तूबर 2020 को डीएम रंजना राजगुरु ने पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) को त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने त्रिनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पंतनगर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि बुधवार को त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। रुद्रपुर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed