फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tree Plantation in Sitarganj

Udham Singh Nagar News: विश्व पर्यावरण दिवस पर औषधि, छाया और फलदार पौधे रोपे

Tue, 06 Jun 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tree Plantation in Sitarganj
सितारगंज/नानकमत्ता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बमनपुरी आंगनबाड़ी केंद्र में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऊधम सिंह नगर बाल कल्याण समिति की सदस्या पुष्पा पानू ने बाल कल्याण समिति के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान अमरूद, आम प्रजाति के फलदार पौधे लगाए गए। प्राविधिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ने डीएलएसए की ओर से निशुल्क विधिक सेवा और सहायता के बारे में बताया। वहां मंजू रानी, मुकेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विभाग की डॉ. नीति चौहान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। अंग्रेजी विभाग की डॉ. रितिका गिरी गोस्वामी ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई। साथ ही सभी ने फलदार, छायादार प्रजाति के पौधे रोपे। वहां डॉ. वंदना बंसल, डॉ. सविता रानी आदि थे। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से चलाए जनजागरण अभियान का शुभारंभ उप कमांडेंट सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जनजीवन व स्वस्थ वातावरण के रक्षक हैं। कहा कि आने वाली नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना व पेड़ों का संरक्षण करना प्रमुख कर्तव्य है। इस दौरान पौधारोपण तथा उनके संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

नानकमत्ता। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, ईओ विमला जोशी, सुपरवाइजर कमलजीत सिंह राणा, हरबंस सिंह, सुमित राणा, शिवराज, तरुण गुलाटी, महेश राणा, सोनू वाल्मीकि आदि ने ट्रंचिंग ग्राउंड में पौधरोपण किया। एचडीएफसी बैंक के यूनिट हेड वसीक अहमद, शाखा प्रबंधक अजय सिंह, शिवांगी, गजेंद्र कुमार, गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, संपूर्ण सिंह, हरपाल सिंह, प्रशांत विश्वास आदि ने कॉलेज परिसर में पौधे रोपे। श्री गुरुनानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. इंदुबाला, डॉ. मनोज कुमार जोशी, गोपाल सिंह, डॉ. आरती सिंह, पंकज बोहरा, शोभा बोहरा आदि कॉलेज परिसर में पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed