फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Train To Amritsar From Kathgodam

Udham Singh Nagar News: पंजाबी महासभा ने काठगोदाम से अमृतसर तक ट्रेन चलाने की मांग उठाई

Tue, 11 Apr 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Train To Amritsar From Kathgodam
- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के लोगों ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपकर काठगोदाम से अमृतसर तक ट्रेन शुरू करने की मांग की है।

उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सांसद भट्ट से मुलाकात की। चुघ ने कहा कि तराई क्षेत्र में लाखों की संख्या में पंजाबी लोग रहते हैं, जिनका पंजाब में रिश्तेदारी व व्यापार आदि कार्यों के लिए आवागमन लगा रहता है। पिछले कई वर्षों से पंजाबी समाज की ओर से काठगोदाम से प्रतिदिन अमृतसर के लिए रेल सेवा प्रारंभ की मांग की जा रही है। लेकिन समाज की उचित मांग पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण पंजाबी समाज स्वयं को सरकार से उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने सांसद भट्ट से कहा कि पूर्व में भी आपके माध्यम से संसद में इस मांग को रखा गया है। परंतु अभी तक कोई भी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के हजारों देश के सैनिकों की पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी लगी है, जिन्हें घर आना होता है। इसके साथ ही पंजाब में धार्मिक स्थल हरमिंदर साहिब, राधा स्वामी सत्संग आदि के दर्शन करने भी हजारों श्रद्धालु जाते हैं। अमृतसर व लुधियाना प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने से भारी संख्या में व्यापारियों का भी पंजाब में जाना लगा रहता है। यदी काठगोदाम से अमृतसर प्रतिदिन रेलसेवा प्रारंभ की जाएगी तो रेलवे को काफी लाभ होगा। वहां उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला सचिव बलजीत सिंह, नरेंद्र ठुकराल, प्रकट सिंह, बाबा सेवा सिंह, अमित मदान, कनकपुर ग्राम प्रधान जसवंत सिंह, महाराजपुर बीडीसी सदस्य मेघा ठुकराल, राजू बत्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed