फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Train for Mumbai will be available from Kashipur and not from Ramnagar

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मुंबई के लिए रामनगर से नहीं काशीपुर से मिलेगी ट्रेन, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Mon, 11 Dec 2023 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Dec 2023 11:03 AM IST
सार

रेलने से बड़ी खबर आ रही है। रामनगर स्टेशन पर उन्नयन कार्य के लिए प्लेटफार्म नंबर एक का ब्लॉक दिया जा रहा है। इसके चलते 12 दिसंबर से 25 जनवरी तक कई ट्रेन काशीपुर स्टेशन तक ही संचालित होंगी।

विज्ञापन
Train for Mumbai will be available from Kashipur and not from Ramnagar
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर उन्नयन कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के चलते 12 दिसंबर से 25 जनवरी तक कई ट्रेन काशीपुर स्टेशन तक ही संचालित होंगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से रामनगर स्टेशन पर उन्नयन कार्य के लिए प्लेटफार्म नंबर एक का ब्लॉक दिया जा रहा है। इसके चलते 12 दिसंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। 
विज्ञापन


बताया कि शॉर्ट टर्मिनेशन कर 14, 21, 28 दिसंबर 2023 और 04, 11, 18 जनवरी 2024 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर में यात्रा समाप्त करेगी। 12 दिसंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को मुरादाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 05367 मुरादाबाद-रामनगर अनारक्षित विशेष गाड़ी रामनगर के स्थान पर काशीपुर में यात्रा समाप्त करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट ओरिजिनेशन कर 18, 25 दिसंबर 2023 और 01, 08, 15, 22 जनवरी 2024 को रामनगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12527 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर से चलाई जाएगी। वहीं 15, 22, 29 दिसंबर 2023 और 05, 12, 19 जनवरी 2024 को रामनगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर से चलाई जाएगी। इस अवधि में ये सभी ट्रेन रामनगर-काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

परिवर्तित रूट से चलेगी बाघ एक्सप्रेस
रेलवे ने बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जफराबाद रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में बाराबंकी स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के तहत 12 दिसंबर से 5 जनवरी तक प्री-नान इंटरलाॅक और 6 से 15 जनवरी तक नान इंटरलाॅक कार्य किया जाना है, इसके कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन आदि करने का फैसला किया है। इसके तहत हावड़ा से 11 दिसम्बर से 14 जनवरी तक चलने वाली हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (13019) परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। काठगोदाम से 11 दिसम्बर से 14 जनवरी तक चलने वाली काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस (13020) परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed