फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic system will be chalked out on Diwali.

दिवाली पर यातायात व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic system will be chalked out on Diwali.
कोतवाली में व्यापारियों के साथ बैठक करते सीओ सिटी अमित कुमार व सीओ ट्रैफिक बीएस भंडारी। - फोटो : RUDRAPUR
दिवाली के मद्देनगर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सीओ सिटी व सीओ ट्रैफिक ने व्यापारियों व ऑटो चालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानक पूरे रखने के निर्देश दिए। सीओ ट्रैफिक ने कहा कि धनतेरस व दिवाली के दौरान बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में सीओ ट्रैफिक बीएस भंडारी ने कहा कि नगर में चार स्थलों पर बैरीकेडिंग की जाएगी। गांधी पार्क, सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस, गांधी कालोनी बालिका जूनियर हाईस्कूल व गल्ला मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर में चार पहिया व थ्री व्हीलरों की नो एंट्री रहेगी। सड़क किनारे सफेद पट्टी के बाहर कोई भी ठेली, फड़ आदि नहीं लगेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी दुकानों पर एलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों समेत सुरक्षा के पूरे मानक रखें। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारी पुलिस को सहयोग करेंगे। अग्निशमन वाहन के गल्ला मंडी व गांधी पार्क में खड़ी की जाए। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने बाजार में कोरोना से बचाव को टीकाकरण के लिए मोबाइल टीम तैनात करने का सुझाव रखा। एसएनए दीपक गोस्वामी ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। वहां कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी, व्यापारी गुरमीत सिंह, हरीश अरोरा, पवन गाबा, इंद्रजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed