{"_id":"6920b0152065261c52054f81","slug":"traders-storm-gst-office-create-ruckus-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-133230-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जीएसटी कार्यालय में धमके व्यापारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जीएसटी कार्यालय में धमके व्यापारी, हंगामा
Sat, 22 Nov 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर जीएसटी कार्यालय प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग के रवैये से आक्रोशित व्यापारी हाथों में जलौनी लकड़ी और तख्तियां लेकर जीएसटी कार्यालय धमक गए। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ के नारे लगाए। चेतावनी दी कि विभाग ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो लामबंद होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इधर, अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों के साथ जल्द बैठक कर संशय को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
शुक्रवार दोपहर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में व्यापारी जीएसटी कार्यालय के हाथ में तख्तियां और जलौनी लकड़ी लेकर पहुंच गए। गेट से नारेबाजी करते हुए व्यापारी जुलूस की शक्ल में परिसर के ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जीएसटी चौकियों पर तैनात कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कागजी जांच के नाम पर वाहनों को घंटों सुबह से शाम तक खड़ा रखा जाता है। इससे न सिर्फ कारोबार में घाटा होता है, बल्कि तमाम कारोबारी परेशान हो रहे हैं।
आरोप है कि कारोबारियों पर अनैतिक रूप से दबाव बना कर राज्य कर के अधिकारी अपना हित साध रहे हैं। कार्यालय गेट के बाहर से कार्यालय के ऊपरी मंजिल तक नारेबाजी के साथ पहुंचे व्यापारियों में अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश साफ दिख रहा था। व्यापारियों का कहना था कि उनके पास कारोबार संबंधित सभी दस्तावेज होने के बावजूद उन्हें चोर और गलत साबित किया जा रहा है। कारोबारियों के प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त जीशान मलिक ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री हंसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमुख सिंह विर्क, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, पूर्व महामंत्री हरीश अरोड़ा, पवन गाबा, शिवेन सेठी, पारस अरोड़ा, सागर छाबड़ा, राजेश कामरा, राजकुमार सीकरी, गौरव गांधी, मयंक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
जलौनी लकड़ी पर फर्नीचर वाली लकड़ी का टैक्स
प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों ने बताया की राज्य कर विभाग के अधिकारी शासन की मंशा के विपरीत मनमानी पर आमादा हैं। जिले की सीमा पर तैनात जीएसटी चौकियों पर अधिकारी जलौनी लकड़ी के नाम पर भी कारोबारियों से वसूली कर रहे हैं। वाहनों को रोककर कारोबारियों को परेशान करने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है।
वर्जन
सीमा चौकियाें पर वाहनों की चेकिंग रात में ही हो सकती है। क्योंकि दिन में हाईवे चलता रहता है साथ ही जलौनी लकड़ी वाली गाड़ी को रात में ही जांच कर रिलीज कर दिया गया था। कारोबारियों के साथ अगले हफ्ते बैठक की जाएगी। - श्याम तिरुवा, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर।