फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tractor - trolley crushed the bicycle riders siblings

ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार भाई बहन को कुचला

Thu, 05 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, किच्छा
ब्यूूराे, अमर उजाला, किच्छा Updated Thu, 05 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

किच्छा। घर से स्कूल जा रहे साइकिल सवार दो सगे भाई बहन को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रैक्टर ट्राली के साथ हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

सितारगंज रोड पर पुलभट्टा से आगे शंकर फार्म निवासी राकेश का पुत्र रोहित (10) और पुत्री स्वाति (8) पुलभट्टा के निकट डीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों भाई बहन रोज की तरह साइकिल से पुलभट्टा स्कूल पढ़ने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों भाई बहन बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों भाई बहनों को किच्छा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने स्वाति को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने स्वाति के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया है। दुर्घटना की सूचना पर बड़ी तादाद में मृत स्वाति के गांव के लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed