फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tourism activities will develop in Sanjay forest

संजय वन में विकसित होंगी पर्यटन गतिविधियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Tourism activities will develop in Sanjay forest
डॉ. अभिलाषा सिंह, डीएफओ। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर और आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें संजय वन में विकसित होने वाली पर्यटन गतिविधियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वन विभाग की ओर से डीपीआर बनाकर शासन को भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित संजय वन में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लोग परिवार के साथ में घूमकर न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने करते हैं बल्कि वन्यजीवों का भी दीदार करते हैं। संजय वन में लोगों के बढ़ते रुझान को देखकर वन विभाग इस क्षेत्र को पर्यटन कारोबार के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। उक्त क्षेत्र में पर्यटकों के घूमने के लिए पार्क, वन्यजीवों को देखने के लिए टावर और बच्चों के खेलने के लिए खेल सुविधाएं के साथ तमाम गतिविधियां शुरू होंगी। इसके बाद स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही वन विभाग और शासन को भी अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। नैनीताल को जोड़ने वाली सड़क से सटा संजय वन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों से नैनीताल जाने वाले पर्यटक इसी रूट से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

संजय वन घने जंगल के बीचोंबीच में स्थित है। इस क्षेत्र में दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। पर्यटन कारोबार के रूप में संजय वन को विकसित करने की तैयारी जोरों पर हैं। इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। - डॉ. अभिलाषा सिंह, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed