{"_id":"657f43254c3a346a380fd1d4","slug":"took-full-ticket-moradabad-kashipur-passengers-angry-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-5717-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुरादाबाद से पूरा टिकट लिया, काशीपुर में छोड़ा, यात्रियों का चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुरादाबाद से पूरा टिकट लिया, काशीपुर में छोड़ा, यात्रियों का चढ़ा पारा
Mon, 18 Dec 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुरादाबाद से रामनगर का टिकट को देने के बाद भी यात्रियों को काशीपुर में उतारने पर पैसेंजर भड़क गए और उन्होंने काशीपुर रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। आरपीएफ जवानों के समझाने पर यात्री शांत हुए। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने करीब एक घंटा देरी से ट्रेन भेजकर यात्रियों को रामनगर भेजा।
रामनगर रेलवे स्टेशन पर उन्नयन कार्य के लिए प्लेटफार्म नंबर एक का ब्लॉक लिया है। इसके चलते 12 दिसंबर से 25 जनवरी तक कुछ ट्रेन रद्द कर काशीपुर तक संचालित हो रही है। शनिवार शाम मुरादाबाद-रामनगर संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 05368 काशीपुर स्टेशन पर रुक गई। काफी देर तक ट्रेन के नहीं चलने पर यात्रियों ने उतरकर स्टेशन अधीक्षक से जानकारी ली।
विज्ञापन
अधीक्षक ने रामनगर के लिए ट्रेन रद्द होना बताया जिस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने अभद्रता करने का भी प्रयास किया।
यात्रियों ने बताया कि काशीपुर-रामनगर के बीच जब ट्रेन रद्द है, तो मुरादाबाद स्टेशन से टिकट क्यों बेचे जा रहे हैं। सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक रणदीप कुमार जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर सिंह ने बताया कि ट्रेन शाम करीब 6:40 बजे काशीपुर पहुंची। गलती मुरादाबाद स्टेशन से की गई है। करीब 40-50 यात्री ट्रेन में सवार रहे थे। यात्रियों को बैठाकर करीब एक घंटा देरी से ट्रेन रामनगर रवाना की गई।
कोट:
रामनगर रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के लिए ब्लॉक दिया गया है। काशीपुर-रामनगर के बीच ट्रेन रद्द की गई है। मुरादाबाद स्टेशन से यात्रियों को टिकट बेचना गलत है। जानकारी तो उन्हें भी होगी। इसे दिखवाया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे