फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   today will we the coorkee of SO kamaal hasan

आज होगी दरोगा कमाल हसन के घर की कुर्की

Mon, 09 May 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 09 May 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन

बहुचर्चित जसविंदर सिंह जस्सा मर्डर केस के वांछित दरोगा कमाल हसन के घर की कुर्की सोमवार को की जाएगी। सीबीसीआईडी की टीम रामपुर स्थित पैतृक आवास की कुर्की करेगी। जिसके बाद पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


सीबीसीआईडी सूत्रों की माने तो इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है जो अलग-अलग स्थानों पर कुर्की की कार्रवाई करेगी।
बता दें कि रामेश्वरपुर के बहुचर्चित जस्सा मर्डर केस के आरोपी रहे दरोगा कमाल हसन ने कोर्ट से कुर्की उद्घोषणा नोटिस जारी होने के बाद भी न्यायालय में सरेंडर नहीं किया है।
विज्ञापन


जबकि मामले के तीन आरोपी तत्कालीन सीओ जोदराम जोशी, दरोगा मनोज कुमार और सिपाही जितेंद्र सौराड़ी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीमा डुंगराकोटी की अदालत में सरेंडर कर चुके हैं। इस मामले में बचे एक मात्र आरोपी दरोगा कमाल हसन ने न्यायालय में अभी तक सरेंडर नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीसीआईडी ने 6 मई को कमाल हसन के घर की कुर्की का आदेश कोर्ट से बरामद कर लिया था। उम्मीद थी कि इसके बाद दरोगा कोर्ट में सरेंडर करेंगे लेकिन उन्होंने कोर्ट में आने की जहमत नहीं उठाई। बता दें कि सीबीसीआईडी मनोज कुमार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ अभी चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed