फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   To throw out the corrupt Congress resolution

भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का लिया संकल्प

Tue, 15 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 15 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 To throw out the corrupt Congress resolution
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके हाथों को मजबूत करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

  
मंगलवार को नगर निगम मैदान में जनसभा में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सौ से अधिक कल्याणकारी योजनाएं शुरु की हैं। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लोगों से वोट तो लिए, मगर उनके हित में कोई काम नहीं किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती होने के साथ ही तेजी से तरक्की कर रहा है। पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काला धन रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर विश्व को चौंका दिया है। मोदी मंत्रिमंडल में आधा दर्जन मंत्री वे हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जनता परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत कर रही है। मुख्यमंत्री का कार्यालय खनन माफियाओं, दलालों का अड्डा बन गया है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सब्जी महंगी और आदमी की जान सस्ती हो गई है। भाजपा की सरकार आएगी तो भय, भ्रष्टाचार खत्म होगा और खुशहाली आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा संयोजक बलराज पासी और विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह है। इससे पहले बड़ी संख्या में बाइक सवार युवा मोर्चा कार्यकर्ता ढेला पुल से नगर निगम मैदान तक रैली को लेकर आए। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, मोहन बिष्ट, नरेन्द्र मानस, राजेन्द्र सैनी, राजदीपिका मधुर, मनोज जग्गा, गुरविंदर चंडोक आदि मौजूद रहे। 

स्वागत का मौका नहीं मिलने से चीमा मायूस
भाजपा के आला नेताओं के स्वागत का मौका नहीं मिलने से विधायक हरभजन सिंह चीमा मायूस हो गए। उन्होंने संबोधन में दर्द बयां करते हुए अजय भट्ट और कोश्यारी की ओर मुखातिब होकर कहा कि उनकी इच्छा रैली के नगर आगमन पर आला नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत करने की थी। लेकिन दुख है कि वे प्रिय नेताओं को फूलमालाएं नहीं पहना सके। चीमा ने पीड़ा रखी तो मंच में बैठे नेता सकते में आ गए। पूर्व सीएम कोश्यारी ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि इसका कारण समय का अभाव था। वे अब माला पहना दें। तब चीमा ने कोश्यारी, अजय भट्ट और अजय टम्टा को माला पहनाकर गले लगाया।


3 मिनट, 3 नेता, 34 बार मोदी का नाम
परिवर्तन यात्रा में हुई जनसभा में तीन बड़े नेताओं अजय टम्टा, कोश्यारी, पासी ने केवल प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों पर ही संबोधन को फोकस किया। प्रदेश सरकार पर हमलों की जिम्मेदारी अजय भट्ट ने संभाली। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने चार मिनट के संबोधन में 16 बार प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए उनकी कार्यशैली की तारीफ कर योजनाएं गिनाई। यात्रा संयोजक बलराज पासी ने तीन मिनट के संबोधन में सात और कोश्यारी ने 5 मिनट के संबोधन में 12 बार मोदी का नाम लिया। उन्होंने भी प्रदेश सरकार की नाकामी बताते हुए भ्रष्ट करार दिया। इधर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपने पूरे संबोधन में मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमलावर रहे। उन्होंने उत्तराखंड को माफिया और दलालों से बचाने के लिए जनता से एकजुट होकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का आहवान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed