फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   To register a case, they surrounded the police post and staged a sit-in.

Udham Singh Nagar News: मुकदमा दर्ज कराने को किया पुलिस चौकी का घेराव, धरना

Thu, 06 Jun 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
To register a case, they surrounded the police post and staged a sit-in.
काशीपुर में प्रतापपुर चौकी पर धरना देते लोग। संवाद
पांच दिन पहले युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का है आरोप
विज्ञापन

काशीपुर। प्रतापपुर में एक कार सर्विस सेंटर के मालिक के भाई को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उसे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। इस मामले में पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस चौकी का घेराव कर धरना दिया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई करने का भरोसा देकर उन्हें शांत किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रतापपुर मार्केट में कपिल कुमार और उसके भाई आकाश की दुकान है। बीते दिनों आकाश अपनी दुकान के पास स्थित वाशिंग सेंटर में कार धुलाई के लिए ले गया था। इस दौरान वाशिंग सेंटर स्वामी की आकाश से कहासुनी हो गई। इस पर एक जून को आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ कपिल की दुकान पर आए और उसे लोहे की रॉड से पीटा। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास के दुकानदारों ने उसे बचाया और अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई ने बताया कि उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और सिर में 10 टांके आए हैं। आरोप है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पक्ष एक जून से पुलिस चौकी के चक्कर काट रहा है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह कई दलों के नेताओं के नेतृत्व में लोगों ने प्रतापपुर चौकी के सामने धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे।

प्रदर्शन में भाजपा नेता गगन कांबोज, कांग्रेसी नेता रवि धींगडा, रवि पाल, जय सिंह गौतम, प्रियंका अग्रवाल, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, राजेंद्र सिंह होशियार सिंह आदि रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed