{"_id":"572b92214f1c1b04575cd534","slug":"to-recover-property-seized-will-spoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के माल की रिकवरी के लिए होगी संपत्ति जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के माल की रिकवरी के लिए होगी संपत्ति जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 06 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी के बरेली जिले में लूटपाट करने वाले आरोपी से लूट के माल की रिकवरी के लिए उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए देवरनिया (उत्तर प्रदेश) के एसओ ने तहसील आकर आरोपी की संपत्ति की जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि आरोपी पर गैंगस्टर भी लगी हुई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बरेली जिले के देवरनिया थाने के एसओ अमर सिंह तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान से मुलाकात की। साथ ही तहसीलदार आरसी गौतम को संबोधित पत्र दिया। जिसमें एसओ ने बताया कि तिलियापुर शक्तिफार्म का रहने वाले प्रेमचंद्र पर गैंगस्टर व लूटपाट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
युवक ने 2015 में बरेली जिले में लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने लूटपाट कर अवैध रूप से धन अर्जित कर रखा है। लूटे गए माल की रिकवरी की जानी है। उन्होंने तहसीलदार से आरोपी की संपत्ति का ब्योरा मांगा।
विज्ञापन
कहा कि आरोपी की संपत्ति का ब्योरा मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की जाएगी। इस पर आरके चौहान ने एसओ को तिलियापुर शक्तिफार्म के हल्का पटवारी से जानकारी लेने की बात कही। जिसके बाद वह पटवारी से मिलने के लिए उनके कार्यालय गए। खबर लिखे जाने तक एसओ संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगे थे।