फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tirtha Drona Sagar: In the second phase, ponds and temples will be beautified.

तीर्थ द्रोणासागर : दूसरे फेस में तालाब और मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tirtha Drona Sagar: In the second phase, ponds and temples will be beautified.
काशीपुर स्थित तीर्थ द्रोणासागर का तालाब।
काशीपुर। 13 जिले-13 डेस्टिनेशन योजना में शामिल तीर्थ द्रोणासागर के पहले फेस का काम पूरा हो चुका है। अब दूसरे फेस में परिसर के ऐतिहासिक तालाब व पुराने मंदिरों के सौंदर्यीकरण की डीपीआर शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


बाजपुर रोड स्थित तीर्थ द्रोणासागर को कुमाऊं क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाए जाने के लिए डेस्टिनेशन योजना में शामिल किया गया है। यह स्थल अपने ऐतिहासिक, पौराणिक व सांस्कृतिक महत्व के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके विकास से काशीपुर में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने बीते दिनों सांसद अजय भट्ट को मांग पत्र सौंपकर तीर्थ द्रोणासागर क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए मांग की थी। इसमें तालाब में जल की स्थायी व सुचारू व्यवस्था बनाने और सौंदर्यीकरण कराने का शेष कार्य पूरा करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






जल्द शुरू होगा दूसरे फेस काम
केएमवीएन के एई मनोज मसवाल ने बताया कि पहले फेस का कार्य पूरा हो चुका है और शनिवार को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा दूसरे फेस में परिसर के तालाब में पुराने पानी की निकासी कराकर नया पानी भरने की व्यवस्था करने, तालाब के चारों ओर रेलिंग लगाने, पुराने मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराने का कार्य कराया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार करके शासन को स्वीकृति के लिए भेजने की तैयारी है। स्वीकृति मिलते ही दूसरे फेस का कार्य शुरू हो जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed