{"_id":"69839e4b6847ec2427090e6e","slug":"tightening-the-noose-on-those-who-gave-protection-to-the-stone-pelting-accused-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136766-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पथराव के आरोपियों को संरक्षण देने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पथराव के आरोपियों को संरक्षण देने वालों पर कसा शिकंजा
Thu, 05 Feb 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सुभाष कॉलोनी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और एसओजी पर हुए पथराव के मामले में फरार आरोपियों को शरण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने सुभाष कॉलोनी से तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि एक फरवरी को एएनटीएफ और एसओजी की टीम सुभाष कॉलोनी में स्मैक तस्कर को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान नाजिम नामक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर टीम लौट रही थी। इसी दौरान छतों से महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमले में ईंट और कुर्सियां फेंकी गईं, जिसमें सिपाही भुवन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में ईंट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद से पुलिस ने क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार को सुभाष कॉलोनी समेत शहर के कई इलाकों में आरएएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
पथराव के आरोपियों को शरण देने वाले तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
-प्रशांत कुमार, सीओ