फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   tiger killed three people in the forests of Khatima in this year

खटीमा के जंगलों में बाघ का आतंक: तीन को बनाया निवाला, इस साल भी वन विभाग आदमखोर को पकड़ने में फेल

Thu, 26 Oct 2023 12:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Oct 2023 12:50 PM IST
सार

सुरई रेंज में इस साल अब तक बाघ तीन लोगों को अपना निवाला बना चुका है। रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी हरिनंद (52) को अगस्त 2023 को सुरई के जंगल में बाघ ने अपना शिकार बना लिया था। 

विज्ञापन
tiger killed three people in the forests of Khatima in this year
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में बाघों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। सुरई रेंज में इस साल अब तक बाघ तीन लोगों को अपना निवाला बना चुका है। रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी हरिनंद (52) को अगस्त 2023 को सुरई के जंगल में बाघ ने अपना शिकार बना लिया था। जनवरी 2023 में हल्दीखेड़ा निवासी केवल सिंह को अपना निवाला बनाया।

विज्ञापन

 
वह जंगल में घास काट रहे थे। वहीं अब तीसरे मामले में बुधवार को जंगल में घास काटने गई बग्गा निवासी बुजुर्ग महिला 70 वर्षीय भागुली को भी जंगल में घास काटते समय अपना निवाला बना लिया। बाघ के खतरे को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


डीएनए जांच के लिए भेजे जाएंगेे सैंपल 
बुजुर्ग महिला को मारने वाले बाघ के लार और बाल के सैंपल डीएनए जांच के लिए देहरादून भेजे जा रहे हैं।  रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि इससे पता चल जाएगा कि अगस्त 2023 में जिस बाघ ने युवक को मारा था कहीं बुजुर्ग महिला को मारने वाला भी वही बाघ तो नहीं। उन्होंने कहा कि बाघ के अलग होने पर दिक्कत नहीं है लेकिन बाघ एक ही होने पर क्षेत्र के लिए बहुत खतरा हो सकता है।  क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कापड़ी ने ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग उठाई
गबाघ के हमले में मौत की सूचना पर विधायक भुवन कापड़ी भी मौके पर पहुंचे। कापड़ी ने कहा की इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने सभी ग्रामीण वासियों से सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों से गांव की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने को कहा।  वहां पर मान सिंह, धर्म सिंह धसौनी, राम नक्षत्र, नरेश थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed