{"_id":"5c5496a1bdec224bc356eb9b","slug":"thukral-s-another-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ठुकराल के वार को 11 फरवरी को नहीं झेल पाओगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ठुकराल के वार को 11 फरवरी को नहीं झेल पाओगे’
Sat, 02 Feb 2019 12:27 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
विधायक राजकुमार ठुकराल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादों से साथ छूट नहीं पा रहा है। जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता नहीं कराने की टीस विधायक भूल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने सहकारी बैंक में पहुंचकर महाप्रबंधक को खरीखोटी तो सुनाई ही, साथ ही गुस्से में उनकी जुबां से एक विधायक के लिए आपत्तिजनक शब्द भी निकल गए। बैंक में मौजूद किसी शख्स ने चुपके से मोबाइल से वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर विधायक ठुकराल चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल बीती 19 जनवरी को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंक के मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया था। लेकिन स्थानीय विधायक होने के नाते कार्यक्रम की अध्यक्षता नहीं कराने और शिलापट में नाम नीचे लिखा होने से राजकुमार ठुकराल का पारा चढ़ गया था। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी। कुछ दिन पहले विधायक ठुकराल समर्थकों के साथ बैंक गए थे और इसी मुद्दे को लेकर महाप्रबंधक हीरा राम को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
पांच मिनट के वायरल वीडियो में विधायक यह कहते सुने जा रहे हैं कि वह किसी के काम में दखलअंदाजी नहीं करते हैं और न ही चाय के मोहताज नहीं हैं। वह मजबूरी में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। मेरे साथ (विधायक ठुकराल) अन्याय करोगे तो मैं बदतमीज बनूंगा। मैं बहुत बदतमीज विधायक हूं। विधायक यह भी चुनौती दे रहे हैं कि तुम चार मुझे वोट नहीं डालोगे लेकिन हजारों गरीब वोट डालेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक होने के बावजूद मेरे साथ अन्याय किया गया है। नाम की पहली सूची ठीक थी लेकिन दूसरी सूची में किसके कहने पर बदलाव किया गया। इस मामले में मैं विशेषाधिकार हनन का नोटिस दूंगा। 11 फरवरी से पहले अपनी तैयारी कर लो। 11 फरवरी को ठुकराल के वार को झेल नहीं पाओगे। हालांकि पूरे वीडियो में महाप्रबंधक शांत रहने की गुजारिश विधायक से करते सुने जा रहे हैं।
कोट
शिलान्यास कार्यक्रम में लगाए गए शिलापट में हुई गलती को ठीक करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन गलती ठीक नहीं करने पर मैं कुछ दिन पहले बैंक गया था। वहां महाप्रबंधक हीरा राम से नाराजगी व्यक्त की थी। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था। मैंने किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं लगाया। विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की बात पर अब मुझे दबाव में लेने के लिए वीडियो वायरल किया गया है। - राजकुमार ठुकराल, विधायक रुद्रपुर।