फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three youths arrested with counterfeit notes

नकली नोटों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 20 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

 पांच सौ रुपये का नकली नोट चला रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने 10 हजार रुपये के नकली नोट भी बरामद किए। बाद में तीनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल जेसी पाठक के अनुसार शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि तीनपानी क्षेत्र में एक दुकान में तीन युवक पांच सौ रुपये का नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर एसएसआई आरसी मखौलिया, रंपुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 10 हजार रुपये की नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पश्चिम बंगाल जिला नालंदा, थाना काली चौक के ग्राम दीनू तोला निवासी आलम शेख, उत्तर प्रदेश जिला बरेली के शाही निवासी संतोष और ओमकार बताया। कोतवाल पाठक ने बताया कि आलम शेख के पास से नौ, संतोष के पास से छह और ओमकार के पास से पांच-पांच सौ के पांच नकली नोट बरामद हुए। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed