फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three-year-old ballot papers found in ballot box 

मतपेटी में निकले तीन साल पुराने मतपत्र 

Thu, 19 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 19 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old ballot papers found in ballot box 
केलाखेड़ा जीआईसी में बहस करते दो पक्ष - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कालेज प्रबंध समिति चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने हंगामा किया। जिसपर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। इस दौरान संभ्रात लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। प्रधानाचार्य ने चुनाव स्थगित कर आगामी चुनाव तिथि 24 मई घोषित कर दी।
विज्ञापन


बुधवार को राइंका के प्रधानाचार्य राधेश्याम वैश्य की देखरेख में प्रबंध समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जमालुद्दीन और करामत अली, उपाध्यक्ष पद के लिए तरसेम सिंह और सलीम उम्मीदवार थे। एक पुराने कनस्तर को मतपेटी बनाया गया। 
विज्ञापन


कनस्तर की बनाई गई मत पेटी की जांच के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जमालुद्दीन ने चुनाव अधिकारी जेपी पांडेय से मत पेटी खोलकर दिखाने की बात कही। आरोप है कि मत पेटी में लगे ताले की चाबी नहीं मिलने पर एक पक्ष ने कुंडा तोड़ा दिया। मत पेटी में तीन साल पुराने मत पत्र निकले। जिसको लेकर जमालुद्दीन पक्ष ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी जेपी पांडेय की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ संभ्रात लोगों ने समझाबुझाकर मामले को शांत करा दिया। चुनाव प्रभारी ने उनके ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। प्रधानाचार्य वैश्य ने विद्यालय प्रबंध ने चुनाव स्थगित कर अगली तिथि 24 मई घोषित कर दी। जिस पर सभी मौजूद लोगों ने सहमति जताई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed