फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three teenagers died in a collision between a combine and a bike

कंबाइन और बाइक की टक्कर में तीन किशोरों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers died in a collision between a combine and a bike
बलदेव सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। कंबाइन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाया गया जहां डॉक्टरों ने दो किशोरों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे किशोर को हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को राजू (15) पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव थापक नगला, अमनदीप सिंह (14) पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव मडैया हट्टू और बलदेव सिंह (15) पुत्र बंता सिंह निवासी गांव मडैया हट्टू बाइक से जा रहे थे। इसी बीच गांव की ही लिंक रोड पर कंबाइन से उनकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

आनन फानन तीनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने राजू और अमनदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि बलदेव सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में बलदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजन अस्पताल से बिना किसी कार्रवाई के शवों को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर केलाखेड़ा थाना प्रभारी बीसी जोशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार और पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराते हुए ढाढ़स बंधाया। जद्दोजहद के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस दौरान शहीद भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह, दया किशोर जोशी, अमित चौहान, हीरा सिंह प्रधान, त्रिलोक सिंह, कुंदन सिंह, लखविंदर सिंह, आशु तिवारी आदि थे। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि परिजनों को समझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कंबाइन कब्जे में ले ली गई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

तीन किशोरों की मौत से शोक में डूबे गांव
बाजपुर। सड़क हादसे में हुई तीन किशोरों की मौत की सूचना जैसे ही गांव थापक नगला और मडैया हट्टू पहुंचे तो गांववाले शोक में डूब गए। तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार तीनों किशोर गांव हरिपुरा हरसान स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र थे। बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर को तीनों छात्र स्कूल से घर लौटने के बाद बाइक से गांव में ही कहीं जा रहे थे कि हादसा हो गया।

राजू और अमनदीप (फाइल फोटो)।

राजू और अमनदीप (फाइल फोटो)।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर में हादसे के बाद मृतक के घर शोक डूबे परिजन

बाजपुर में हादसे के बाद मृतक के घर शोक डूबे परिजन- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed