फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three people including the woman accused of murder

महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three people including the woman accused of murder
सितारगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह गब्र्याल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते ग् - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। कोटाफार्म में बैगुल नदी किनारे मृत मिले अधेड़ की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके बेटे ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि शराब के रुपये के लेनदेन को लेकर उसके पिता की एक महिला व उसके दो बेटों ने हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शक्तिफार्म के ग्राम राजनगर निवासी सुखदेव पुत्र स्व. सुभाष हालदार रविवार को ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह गर्ब्याल को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 22 अगस्त को उसके पिता सुभाष हालदार (52) पुत्र रेवती हालदार कोटाफार्म सिसौना में एक व्यक्ति के घर कच्ची शराब पीने गए थे। वहां अन्य लोग भी शराब पी रहे थे। इस बीच शराब बेच रहे लोगों से उनका रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर उन लोगों ने उसके पिता का मोबाइल फोन छीनकर गालीगलौज कर भगा दिया। दादी सुमती देवी को इसकी जानकारी हुई तो वह फोन लेने शराब कारोबारी के यहां गईं तो उनसे भी अभद्रता की गई। दादी ने यह बात घर आकर पिता को बताई तो वे पुन: वहां गए। वहां उसके पिता की कहासुनी हुई और महिला और उसके दो पुत्रों ने उनके साथ मारपीट कर उनके शरीर पर खौलता हुआ पानी डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इससे उनकी मौत हो गई और आरोपियों ने शव को वहां से 50 मीटर दूर बैगुल नदी के किनारे फेंक दिया। मृतक की पीठ सहित शरीर का पिछला हिस्सा काफी झुलसा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ृतक सुभाष हालदार। (फाइल फोटो)

ृतक सुभाष हालदार। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed