फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three Lakhs Quintal Purchase

ऊधम सिंह नगर में गेहूं खरीद तीन लाख क्विंटल के पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three Lakhs Quintal Purchase
बाजपुर मंडी समिति परिसर में सूने पड़े गेहूं तौल केंद्र। - फोटो : BAZPUR
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में गेहूं की सरकारी खरीद तीन लाख क्विंटल के पार पहुंच गई है। जबकि नैनीताल और चंपावत जिले में गेेहूं खरीद बेहद धीमी गति से चल रही है। खाद्य विभाग की ओर से क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं की खरीद बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल के सिर्फ तीन जिलों ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में गेहूं खरीद हो रही है। कुमाऊं को इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए 18 लाख, 500 क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। ऊधमसिंह नगर जिले में एक अप्रैल से अब तक तीन लाख, 10 हजार, 583 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। नैनीताल व चंपावत जिलों में गेहूं खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। नैनीताल में अब तक पांच हजार, 270 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है, जबकि चंपावत में किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर एक हजार, 448 क्विंटल गेहूं बेचा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी ने कहा कि खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है। गेहूं खरीद की गति को बढ़ाने के लिए अवकाश के दिन भी क्रय केंद्र खुल रहे हैं। कोविड कर्फ्यू के चलते इस बार रविवार को क्रय केंद्र बंद रहने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो सकी थी, जबकि इससे पूर्व दो दिन राजकीय अवकाशों पर क्रय केंद्र खुले रहे। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विकासखंड में अधिकतर किसानों ने अभी अपना गेहूं काटा नहीं है। धीरे-धीरे क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की गति बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed