{"_id":"64f8bfa4f1ddcf4eab039fc9","slug":"one-kettle-died-people-protest-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2776-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डंपर की टक्कर से बछड़े की मौत, एक गाय की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डंपर की टक्कर से बछड़े की मौत, एक गाय की हालत गंभीर
Wed, 06 Sep 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर में बजरंग कार्यकर्ताओं को समझाते कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप ने नगर निगम के सामने किया किया प्रदर्शन
काशीपुर। डंपर की टक्कर से सड़क पर खड़ी एक गाय और उसका बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। बछड़े ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गाय की टांगें टूट गई। उसे इलाज के लिए पंतनगर भेजा गया है। विहिप के कार्यकर्ताओं ने पांच साल में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण नहीं करने के विरोध में नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
मंगलवार की देर रात रामनगर रोड पर चंद्रा पेट्रोल पंप के निकट घटना हुई। सूचना मिलने पर विहिप के कार्यकर्ता जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चौहान ने कहा कि लावारिस गाय नगर की सड़कों पर घूमती हैं। निगम को सरकार चार-पांच साल पहले गो संरक्षण केंद्र बनाने के लिए लाखों रुपये दे चुकी है। आज तक गो संरक्षण केंद्र नहीं बनाया गया। मोबाइल पर नगर आयुक्त विवेक राय के आश्वासन पर लोगों ने धरना खत्म किया। वहां पर आशीष शर्मा, वीरेंद्र चौहान, हितेश प्रजापति, संजीव, तपन कुमार, रोशनी, कीर्ति, चंचल आदि थे।
ट्रक की टक्कर से गाय की मौत, हंगामा
बाजपुर। नगर के मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात उपखनिज लदे ट्रक की टक्कर से गाय की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर जाने लगा। इस दौरान पहुंचे लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। मौका पाकर चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहां रवि बसंल, हरीश खत्री, आदित्य ठाकुर, अनंत जैन, राजेश चानना, अर्जुन, शिवा राजहंस, विनोद आदि मौजूद रहे। इधर, गो रक्षा प्रमुख यशपाल राजहंस ने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देंगे।