{"_id":"58387c664f1c1b313513c126","slug":"those-troubled-banks-from-the-new-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में नए नोट नहीं आने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में नए नोट नहीं आने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के बाद बैंकों में नए नोट लेने के लिए रोजाना भीड़ लग रही है, लेकिन नए नोट बाजार में नहीं आने के कारण लोगों को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को भी कई एटीएम में कैश नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं कई बैंकों में समय से पहले ही कैश खत्म हो गया। हालांकि बैंक प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं की समस्या को सुनते हुए उनकी परेशानी को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बैंकों में कैश की कमी होने के कारण लोग ज्यादा कैश की उम्मीद लेकर बैंकों का रुख कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधकों द्वारा लोगों को समझाते हुए उनकी जरूरत के अनुसार कैश निकालने की हिदायत दी जा रही है। पीएनबी के प्रबंधक रमेश ठांगी ने बताया कि रोजाना बैंक में भीड़ उमड़ रही है।
वहीं अल्मोड़ा कोऑपरेटिव बैंक के सहायक प्रबंधक नवनीत पांडे ने बताया कि लोगों को कोई समस्या न हो, इसके चलते वह व्यापारियों से भी सहयोग मांग रहे हैं। इसमें उनके द्वारा व्यापारियों से सौ रुपये के नोट बैंकों में जमा करने की अपील की जा रही है। पांडे के अनुसार जब तक शहर में पांच सौ के नए नोट नहीं आ जाते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बैंकों में सौ रुपए के नोटों की कमी चल रही है।