फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   This time, Diwali Bazaar will be decorated in a new style in the Municipal Corporation.

Udham Singh Nagar News: नगर निगम में नए अंदाज में सजेगा इस बार दीपावली बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
This time, Diwali Bazaar will be decorated in a new style in the Municipal Corporation.
काशीपुर। नगर निगम के पार्किंग क्षेत्र में इस बार दीपावली बाजार नए अंदाज में लगाने की तैयारी की जा रही है। जहां पर दीपावली का साज-सज्जा सामान के अलावा खानपान व बच्चों के लिए मनोरंजन के खेल-खिलौने के स्टाल लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में बीते वर्ष से कुछ अलग तरह से दीपावली पर सजावटी सामान का बाजार आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अपनाओ की थीम पर लगाने की तैयारी है। प्रत्येक वर्ष नगर निगम परिसर में दीपावली पर सजावटी सामान, पूजन सामग्री सामान की दुकानें सजा करती थीं। वहीं इस वर्ष बाजार को अलग अंदाज में सजाया जा रहा है। स्टॉल 21 अक्तूबर तक संचालित होंगे। बाजार का शुभारंभ 14 अक्तूबर को करने पर विचार हो रहा है। इस मेले का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर मोहम्मद जफर ने बताया कि नए अंदाज में लगने वाले दीपावली बाजार में 25-30 स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें समूहों की ओर से तैयार उत्पाद को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा 10-12 वेंडर भी यहां पर खानपान के स्टॉल लगाएंगे। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि का भी प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया इस तरह का निगम परिसर में आयोजन पहली बार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed