फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thieves uprooted the ATM and took it with them in kashipur uttarakhand

उत्तराखंड में चोरों का आतंक: एटीएम को उखाड़कर साथ ले गए बदमाश, हरियाणा और राजस्थान में भी कर चुके वारदार

Wed, 20 Dec 2023 10:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Dec 2023 10:12 AM IST
सार

उत्तराखंड के काशीपुर में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। काशीपुर शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा के पास नोटों से भरे एटीएम को बदमाशों की ओर से उखाड़ कर ले जाने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Thieves uprooted the ATM and took it with them in kashipur uttarakhand
एटीएम को उखाड़कर साथ ले गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा के पास नोटों से भरे एटीएम को बदमाशों की ओर से उखाड़ कर ले जाने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक काशीपुर, हरियाणा, राजस्थान, मथुरा और रुड़की सहित आठ से ज्यादा स्थानों पर अब तक उखाड़े जा चुके हैं एटीएम। इनमें एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


रामनगर रोड पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के नोटों से भरे एटीएम ले जाने के मामले में पुलिस इस घटना की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास करने का दावा कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस आशंका जता रही थी  कि इस घटना के पीछे उसी अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ है जो इससे पहले रुडकी, यूपी के मथुरा, हरियाणा और राजस्थान में एटीएम मशीनों को उखाड़ कर ले जाने की वारदात कर चुका है। पुलिस के अभी तक के होमवर्क देखकर लग रहा है कि पुलिस की आशंका सही है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते दो महीने में उत्तर भारत में करीब आठ से दस जगह पर एटीएम उखाड़ कर ले जाने की वारदात हो चुकी हैं। अब तक पुलिस घटनास्थल से विभिन्न रास्तों से होकर जाने वाले विभिन्न रास्तों पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी को खंगाल चुकी है। पुलिस की ओर से गठित चार टीमें अलग-अलग जगहों पर भेजी गई हैं। पुलिस को उम्मीद है की घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा। एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम लुटेरों तक पहुंच गई है। उम्मीद है कि अपराधी कल तक पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

रामनगर रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए हैं। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं और इन्हें अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। -अभय सिंह, एसपी, काशीपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed