फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thieves go berserk in Rudrapur, ransack transporter's house in broad daylight

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में चोर बेखौफ, दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर का घर खंगाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves go berserk in Rudrapur, ransack transporter's house in broad daylight
रुद्रपुर। शहर में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर का घर खंगाल डाला जिससे पुलिस सुरक्षा सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

सिडकुल के ट्रांसपोर्टर शैलेश तिवारी अपनी पत्नी के साथ प्रीत विहार वार्ड-25 फेस दो में रहते है। उनका बेटा लखीमपुरखीरी में डॉक्टर है। शैलेश ने बताया कि उनकी पत्नी कुछ दिन पहले बेटे से मिलने गई है। रविवार दोपहर दो बजे वह घर में ताला लगाकर दोस्तों से मिलने गए थे। शाम करीब 4:30 बजे घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा था। कमरे में अलमारी खुली थी और सामान बिखरा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोपहर ढाई बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर अलमारी का लॉकर तोडकर करीब 36 लाख के सोने के जेवर और 1.99 लाख रुपये नकद ले गए। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूडी और चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल का दावा है कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें चोरों की तलाश में जुट गई हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

प्रापर्टी डीलर के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए गया था आनंद विहार कॉलोनी निवासी परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। शहर में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी में प्रापर्टी डीलर का परिवार खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए गया। इसी बीच चोरों ने पड़ोसी के बाथरूम की छत से घर में प्रवेश किया और लाखों के जेवर उड़ा ले गए। पुलिस के अनुसार घर के पास लगे सीसीटीवी में तीन चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं।

आनंद विहार कॉलोनी निवासी प्रबल जौहरी उर्फ सन्नी प्रापर्टी डीलर हैं और खाटू श्याम बाबा पर आस्था रखते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी को वह परिवार के साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए गए थे। 24 की सुबह पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि घर की छत पर सामान बिखरा पड़ा है। रविवार सुबह वह लौटे तो देखा कि अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने व चांदी के जेवर गायब हैं जिनकी कीमत लाखों में हैं। मकान स्वामी ने बताया कि चोरों ने पड़ोसी के बाथरूम में चढ़कर चहारदीवारी फांदी। इसके बाद उनके घर में घुसे। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed