फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There will be Diwali like atmosphere in Kashipur on the inauguration of Ram temple

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्रतिष्ठा के लिए तैयार उत्तराखंड, काशीपुर में होगा दीपावली जैसा माहौल

Mon, 08 Jan 2024 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Jan 2024 04:08 PM IST
सार

काशीपुर में विश्व हिंदू परिषद के केके अग्रवाल के आवास पर रविवार को श्री राम मंदिर निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि श्री राम मंदिर के लोकार्पण के दिन काशीपुर में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
There will be Diwali like atmosphere in Kashipur on the inauguration of Ram temple
राम मंदिर

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के केके अग्रवाल के आवास पर रविवार को श्री राम मंदिर निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि श्री राम मंदिर के लोकार्पण के दिन काशीपुर में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रंगोली सजाई जाएगी और सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान काशीपुर से अयोध्या के लिए सीधी वॉल्वो बस और ट्रेन चलाने की भी मांग की गई ताकि अधिक से अधिक लोग अयोध्या जाकर श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकें। बैठक में राघवेंद्र प्रसाद नागर, राजेंद्र प्रसाद राय, महेश अग्निहोत्री, दिनेश चंद्र पांडे, मदन मोहन गोले, अशोक अग्रवाल पेरिया, आरके अग्रवाल, चंद्रभान सिंह आदि थे। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: सिर पर चोट लगने से हुई बाघ की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या से अक्षत आए, घर-घर पहुंचाए
खटीमा के चकरपुर स्थित हनुमान मंदिर से वनखंडी महादेव शिव मंदिर तक रविवार को शोभा यात्रा का निकली गई। इसके बाद अयोध्या से आए हुए अक्षत गांव के प्रत्येक परिवारों तक पहुंचाए गए। इसकी जिम्मेदारी वहां की टोलियों ने उठाई थी। इस दौरान महिलाओं की ओर से कलश यात्रा भी निकाली गई। वहां पर ऋषभ, वउमाकांत, कविंद्र कफलिया, सुधीर वर्मा, प्रदीप ठाकुर आदि थे। 


अक्षत पाकर धन्य हुए ग्रामीण
गदरपुर में विजेंद्र सक्सेना और अजीत शर्मा के नेतृत्व में रविवार को भाजपाइयों ने ग्राम चमनगंज, सुख शांति नगर, इंदिरा कॉलोनी और दौलतगंज में घर घर जाकर अक्षत बांटे। अक्षत पाकर लोगों ने खुद को धन्य समझा। वहां मनोहर प्रकाश, कृष्ण कुमार, श्याम सिंह बिष्ट, चेतन खरवार आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed