फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There is a problem with the roadways ticket machine.

Udham Singh Nagar News: रोडवेज की टिकट मशीन में हो रही गड़बड़ी

Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
There is a problem with the roadways ticket machine.
काशीपुर। रोडवेज की टिकट मशीन में गड़बड़ी हो रही है। तकनीकी खामी के चलते गलत टिकट कट रहे है। इस कारण आये दिन परिचालकों और यात्रियों में झड़प हो रही है। परिचालकों ने मामले की शिकायत मुख्यालय स्तर पर की है। मुख्यालय ने टिकट मशीन कंपनी के अधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में इन दिनों टिकट मशीन में खराबी की शिकायतें लगातार आ रही है। पिछले 15 दिनों से टिकट मशीन के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी हो रही है और मशीन से टिकट गलत कट रहे है। परिचालक कपिल कुमार ने बताया कि उन्होंने एक वरिष्ठ नागरिक का हरिद्वार से चिड़ियापुर तक का टिकट काटा था। टिकट 45 रुपये का कटना था, लेकिन टिकट 45,664 रुपये का कटा। इसी तरह मशीन से कई टिकट गलत कट जा रहे है। वहीं, एक अन्य मामले में भवाली से हल्द्वानी का 71,808 रुपये का टिकट कटा। बताया कि परिचालकों को इन दिनों यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन किसी ना किसी यात्री से झड़प हो रही है। इस मामले में डिपो के सहायक महाप्रबंधक से शिकायत की जा चुकी है। इस मामला पूरे उत्तराखंड की रोडवेज बसों में हो रहा है, जिससे परिचालक परेशान है।
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में आ रही परेशानी
उत्तराखंड परिवहन निगम के डीजीएम आईटी भूपेश कुशवाह ने बताया कि कुछ समय से टिकट मशीन के सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में तकनीकी खराबी होने की वजह से टिकट मशीन से गलत टिकट कट रहे थे। इसके लिए टिकट मशीन कंपनी के अधिकारियों को तलब किया गया था। टिकट मशीन कंपनी के अधिकारियों ने अब मशीनों को ठीक कर दिया है। अब कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed