फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft in Two Shops

दो दुकानों में कूमल लगाकर चोरो ने लाखों का माल उड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in Two Shops
सुल्तानपुरपट्टी। चोरों ने दीवार काटकर दो दुकानों से लाखों का सामान उड़ा लिया। घटना के खुलासे की मांग के लिए दुकानदारों ने चौकी प्रभारी का घेराव किया।
विज्ञापन

आदर्शनगर निवासी प्रेम सिंह की नेशनल हाईवे पर प्रेम कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की सुबह प्रेम सिंह दुकान खोलने पहुंचे। ताला खोलकर देखा तो दुकान का माल बिखरा हुआ था और काफी सामान वहां से गायब था। दुकान स्वामी के मुताबिक बदमाश करीब 30 मोबाइल और एटीएम स्वाइप मशीन के अलावा हजारों की नकदी भी चुरा ले गए हैं। इस दुकान से सटे सलाम मेडिकल को भी चोरों ने दीवार काटकर निशाना बनाया है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कमाल हसन ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, व्यापारी अजय सक्सेना ने बताया कि दुकानों के पीछे और आसपास नशेड़ी युवक मंडराते रहते हैं। यहां आये दिन चोरियां होती हैं और पुलिस इन घटनाओं के खुलासे में नाकाम साबित हुई है। व्यापारियों ने घटना के खुलासे के लिए चौकी प्रभारी का घेराव भी किया। वहां पर वीरेंद्र अग्रवाल, सरताज आलम, हाशिम उस्मानी, रिजवान, इमरान, खलील अहमद, असलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed