फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The woman had ruined her honeymoon together with her lover

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ा था अपना सुहाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The woman had ruined her honeymoon together with her lover
मृतक मुकेश (फाइल फोटो) - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जिस पत्नी की खातिर मुकेश अपनी मां को छोड़कर ससुराल में रह रहा था, उसी ने प्रेमी से मिलकर खुद अपना ही सुहाग उजाड़ डाला। दोनों ने मुकेश की हत्या कर उसके शव को ढेला नदी में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुुक्त चुनरी और एक डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

यूपी के जनपद आगरा, थाना कमलानगर निवासी मुकेश कुमार (24) पुत्र वीर बहादुर का विवाह वर्ष 2015 में काशीपुर में कचनालगाजी स्थित कुमाऊं कॉलोनी निवासी उर्मिला के साथ हुआ था। पुलिस के अनुसार उर्मिला का शादी से पहले ही कॉलोनी के फैजान के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विवाह के बाद भी वह अपने प्रेमी के संपर्क में रही। बाद में वह अपने मायके में रहने की जिद पर अड़ गई। पत्नी की जिद के आगे तीन वर्ष पूर्व मुकेश भी काशीपुर आ गया।
विज्ञापन

वह घर जमाई रहकर यहां मजदूरी करता था। बीती 30 अप्रैल की रात उसकी अपनी मां मुन्नी से फोन पर बात हुई थी। अगले दिन मां ने उससे बात करनी चाही तो उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया। मुन्नी ने अपनी पुत्रवधू उर्मिला और उसकी मां से मुकेश के बारे में पूछा लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मुकेश का कहीं कुछ पता नही लगा तो मां ने 13 मई को काशीपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी चंद्रमोहन ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने मुकेश की पत्नी उर्मिला का नंबर सर्विलांस पर लगाया तो बस्ती में ही रहने वाले फैजान के साथ उसकी लगातार बात होने का सुराग मिला। पुलिस ने उर्मिला और फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने मुकेश की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। फैजान ने बताया कि 30 अप्रैल की रात तीनों घूमते हुए मानपुर स्थित गुरुद्वारे के पीछे ढेला नदी के किनारे पहुंचे।
वहां उसने मुकेश को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके सिर पर डंडा मारकर बेहाश कर दिया। फैजान ने उर्मिला की चुनरी से गला दबाकर मुकेश की हत्या की और उसका शव ढेला नदी में गड्ढा खोदकर दबा दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी से गड्ढ़ा खोदकर मृतक का शव बरामद कर लिया। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल मनोज रतूडी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई कपिल कांबोज, रुबी मौर्य, एसओजी प्रभारी रविंद्र बिष्ट, कांस्टेबल दीवान बोरा, सुरेंद्र सिंह, कैलाश, प्रदीप, विनय कुमार आदि थे।
पत्नी की भूमिका पर पहले से ही था पुलिस को शक
काशीपुर। कचनालगाजी निवासी मुकेश बीती 30 अप्रैल से लापता था। इसके बाद भी पत्नी ने न तो उसे खोजने का कोई प्रयास किया और न ही पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। इससे पुलिस का शक पत्नी पर गहरा गया। इसी शक से पुलिस को केस खोलने में मदद मिली। (संवाद)
वारदात से तीन दिन पहले बनी थी हत्या की योजना
काशीपुर। वारदात के तीन दिन पहले ही फैजान और उर्मिला ने मुकेश की हत्या की योजना बना ली थी। मुकेश 26 अप्रैल को अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने के लिए अपने गांव कमलानगर आगरा गया था। इस दौरान फैजान और उर्मिला साथ रहे। दोनों ने आगरा से लौटने पर मुकेश की हत्या करने की योजना बना ली थी। (संवाद)

पुलिस पर हमले के आरोप में भी जेल जा चुका है फैजान
काशीपुर। मुकेश हत्याकांड का आरोपी फैजान वर्ष 2020 में पुलिस टीम पर हमले के आरोप में भी जेल जा चुका है। कचनाजगाजी गड्ढाकॉलोनी की गली नंबर छह में भजनगायक अनिल वर्मा परिवार संग रहते हैं। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोग अनिल के परिजनों पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। शिकायत पर 17 मई, 2020 को पुलिस जांच के लिए पहुंची तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस मामले में फैजान और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ था। मुकदमे में फैजान की गिरफ्तारी हुई थी। (संवाद)

काशीपुर कोतवाली में हत्यारोपी महिला व पुरुष पुलिस हिरासत में। संवाद

काशीपुर कोतवाली में हत्यारोपी महिला व पुरुष पुलिस हिरासत में। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed