फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The weather will deteriorate again in Terai today and tomorrow

Udham Singh Nagar News: तराई में आज और कल फिर बिगड़ेगा मौसम

Sat, 11 Jan 2025 06:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 11 Jan 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
The weather will deteriorate again in Terai today and tomorrow
रुद्रपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तराई में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। शनिवार और रविवार को जिले में लगभग 15 मिमी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तराई मेें मौसम खुला रहा। दिन में धूप खिली लेकिन दक्षिणी-पूर्वी हवा से गलन बरकरार रही। अब इधर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शुक्रवार की रात से आसमान में बादल छा जाएंगे और शनिवार को बारिश होगी।
पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार के दिन और रात में लगभग 10 मिमी बारिश की संभावना है। रविवार को चार से पांच मिमी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम खुलेगा और पूरे तराई में शीतलहर चलेगी। संवाद
विज्ञापन


धूप निकलने पर लोगों ने ली राहत की सांस
काशीपुर। शहर में कई दिनों बाद आज मौसम साफ रहा। सुबह से खिली धूप ने लोगों को काफी आराम पहुंचाया। तेज धूप में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।
शुक्रवार से सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिनभर धूप निकलने से लोगों ने सुकून की सांस ली। बीते कई दिनों से शहर में धूप नहीं निकल रही है और शीतलहर से लोगों को बुरा हाल हो रखा था। ऐसे में धूप के निकलने से लोगों के चेहरे भी खिल गए। जनवरी का यह दिन लोगों के लिए सबसे सुहावना रहा। बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की भीड़ रही। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed