{"_id":"663fdd40dc597e9269050f44","slug":"the-tube-well-which-proved-to-be-a-boon-became-a-showpiece-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-111564-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वरदान साबित होने वाला नलकूप बना शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वरदान साबित होने वाला नलकूप बना शोपीस
Sun, 12 May 2024 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 12 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर के गांव महेशपुरा में खराब पड़ा सिंचाई नलकूप।
बाजपुर। गांव महेशपुरा में फसलों की सिंचाई के लिए लगा सरकारी नलकूप दो साल से खराब पड़ा है। जो किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है।
सरकार की ओर से किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए गांव महेशपुरा में नलकूप स्थापित किया गया था लेकिन दो साल पहले नलकूप खराब हो गया। किसानों की शिकायत पर एक साल पहले विभागीय अधिकारियों ने नलकूप को ठीक करने के लिए कार्य किया था, लेकिन नलकूप ठीक नहीं हुआ। उसके बाद विभाग भी खामोश हो गया, जबकि किसान सिंचाई के लिए नलकूप को ठीक कराने के लिए ऑपरेटर सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने पर किसानों के लिए वरदान साबित होने वाला यह सरकारी नलकूप शोपीस बनकर रह गया है। किसानों ने बताया कि नलकूप खराब होने से फसलों की सिंचाई बाधित हो रही है। किसान निजी संसाधनों से महंगी सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है, लेकिन शासन प्रशासन किसानों के दुख-दर्द के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा। प्रधान माया देवी ने बताया कि उन्होंने विभाग से कई बार लिखित में नलकूप को ठीक करने की मांग की है।
इनसेट कोट....
ईई नलकूप खंड बाजपुर, आरके सिंह ने बताया कि गांव महेशपुरा स्थित सरकारी नलकूप संख्या 48 में लोहा सहित अन्य कबाड़ डाल कर उसे ब्लाॅक कर दिया गया है। विभाग की ओर से नलकूप को ठीक कराने का प्रस्ताव बनाया गया है।