फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The truck began to deteriorate four hours jam on NH

एनएच पर ट्रक खराब होने से लगा चार घंटे जाम

Sun, 03 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The truck began to deteriorate four hours jam on NH
जाम - फोटो : अमर उजाला
सितारगंज-खटीमा  नेशनल हाईवे पर पहेनियां चौराहे के पास ट्रक खराब हो जाने से चार घंटे से  अधिक समय तक जाम लगा रहा। पुलिस और जनता की भारी मशक्कत के बाद जाम दोपहर एक बजे खुल सका। चार घंटे के जाम में दोनों ओर दो-दो किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सितारगंज की ओर से आ रहा लोडेड ट्रक पहेनियां चौराहे के पास निमार्णाधीन एनएच पर  बीच रास्ते पर सुबह करीब पांच बजे खराब हो गया। 

सुबह आठ बजे तक तो खराब ट्रक के बगल से वाहन निकलते रहे लेकिन वाहनों की संख्या बढ़ते ही करीब नौ बजे जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई केदार दत्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


आसपास में कीचड़ होने के कारण  वाहनों को निकालने की व्यवस्था के लिए जेसीबी से रास्ता बनाया गया और करीब साढ़े बारह बजे हल्के वाहनों को निकलने शुरू हुए। बाद में एक बजे जाम खुल गया लेकिन वाहनों की लंबी कतारों के निकलने में करीब आधा घंटा लगा। इसी  दौरान एक तांगा भी कीचड़ में बुरी तरह से फंस गया जिसे लोगों ने धक्का  मारकर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिकी चौराहे की पकौड़ी

पकौड़ी चौराहे के रूप में मशहूर पहेनियां चौराहे के पास एनएच पर लगे चार  घंटे से भी अधिक समय के जाम में फंसे यात्री यहां की दुकानों पर चाय पकौड़ी का आनंद लेते रहे। एक दुकानदार ने बताया कि चार घंटे के जाम में उनकी बिक्री करीब तीन गुना अधिक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed