{"_id":"68bfe3629c6f0bb20f0145de","slug":"the-sword-of-action-is-hanging-over-16-urdu-teachers-in-rudrapur-udham-singh-nagar-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: ऊधमसिंह नगर में 16 उर्दू शिक्षकों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार, जानिये पूरा मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: ऊधमसिंह नगर में 16 उर्दू शिक्षकों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार, जानिये पूरा मामला?
Tue, 09 Sep 2025 01:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:51 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा में पदोन्नति के दौरान उर्दू सहायक शिक्षकों के आए 16 आवेदनों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। अभिलेखों में फर्जीवाड़ा की शिकायतों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी से अभिलेख तलब किए गए थे।
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेसिक शिक्षा में पदोन्नति के दौरान उर्दू सहायक शिक्षकों के आए 16 आवेदनों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। अभिलेखों में फर्जीवाड़ा की शिकायतों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी से अभिलेख तलब किए गए थे। सोमवार को शिक्षकों ने अभिलेख जमा कर दिए। अब विभाग एक एक शिक्षकों के अभिलेखों का गहन सत्यापन कराएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों ने सहायक अध्यापक की नौकरी के लिए हाईस्कूल के समकक्ष अदिब, इंटर के समकक्ष कक्ष अदिब ए माहिर और स्नातक के समकक्ष अदिब ए कामिल का अंकपत्र अन्य बोर्डों से या शैक्षिक संस्थानों का लगाया है। शिकायत है कि सहायक शिक्षक की नौकरी के लिए शिक्षकों के लगाए गए अंकपत्र विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के स्थापित विश्वविद्यालय की सूची में शामिल नहीं हैं। बीते दिनों डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने इन सभी शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए जिला मुख्यालय मूल अभिलेख जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन