फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The security wall of the diversion bridge on the Levada river collapsed, entry of heavy vehicles stopped.

Udham Singh Nagar News: लेवड़ा नदी पर डायवर्जन पुल की सुरक्षा दीवार गिरी, भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Sun, 22 Feb 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The security wall of the diversion bridge on the Levada river collapsed, entry of heavy vehicles stopped.
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया अस्थायी डायवर्जन पुल पहली ही चुनौती में जवाब दे गया। शुक्रवार देर रात डायवर्जन पुल की सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह गया जिसके बाद लोनिवि अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। वहीं संकरे डायवर्जन के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए लेवड़ा नदी पर दो पुलों का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही का आलम यह है कि यहां का अस्थायी डायवर्जन पुल बनते ही टूट गया था जिससे यातायात महीनों से बाधित है। इस मार्ग की दीवार गिरने से संस्था की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। लोनिवि की एई नेहा शर्मा ने अधीनस्थों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ के डर से सहमे लोग, एसडीएम से की शिकायत
पुल निर्माण की धीमी गति से आक्रोशित उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा से मुलाकात की। ग्रामीणों का कहना है कि आगे बरसात का सीजन शुरू होगा इसलिए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए। कहा कि यदि समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो मानसून में बाढ़ का खतरा पैदा हो जाएगा। इस मौके पर सूरज यादव, मतलूब मसीह, जाफर अली, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची लोनिवि के ईई विवेक सक्सेना और एई नेहा शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य के बीच में एक पीपल का पेड़ और बिजली का पोल आ रहा है। इन्हें शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है जिसके बाद कार्य में तेजी आएगी। फिलहाल एक तरफ की दीवार गिरने के कारण केवल हल्के वाहनों को ही निकलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed